फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी हुई कोटा से आए छात्रों की जांच,पहुंचे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। राजस्थान के कोटा से देर रात नगर पहुंचे आधा दर्जन से अधिक छात्रों की जांच तीसरे दिन मंगलवार को भी हुई। जांच में मामला संदिग्ध न मिलने पर अधिकारियों ने उन्हें घर पहुंचाकर सतर्कता बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन

मिर्जापुर मंडल के विभिन्न जनपदों से जाकर छात्र-छात्राएं कोटा में मेडिकल और इंजीनियरिंग की शिक्षा ले रहे थे। कोरोना वायरस की महामारी को रोकने के लिए लाकडाउन होते ही वहीं पर फंसे रहे। छात्रों की गुहार पर मुख्यमंत्री योगी ने रोडवेज बसों से उन्हें भेजने की सुविधा दी गई। गत तीनों दिनों में अब तक ढाई सौ से अधिक छात्र-छात्राएं नगर पालिका गोपीगंज पहुंचकर बालिका इंटर कॉलेज में जांच भी करा चुके हैं। देर रात कोटा से जनपद पहुंचने वालों में धीरज कुमार यादव पुत्र प्रेमचंद दानूपुर-सुरियावां, नितेश सिंह पुत्र मूलचंद गोदमा-सुरियावां, आनंद कुमार बिंद पुत्र श्रीपति बिंद दीवानपुर-गोपीगंज, महेश यादव पुत्र जयप्रकाश यादव परशुरामपुर-ऊंज, ज्वाला प्रसाद पुत्र गंगाप्रसाद जमुनीपुर- भदोही, विशाल यादव पुत्र उमाशंकर यादव माधोरामपुर-गोपीगंज शामिल रहे। ज्ञानपुर तहसीलदार देवेंद्र यादव ने कहा कि सभी छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर घर भेज दिया गया है। स्वास्थ्य टीम में डॉ. एसएस यादव, शिवनाथ, अनिल कुमार श्रीवास्तव, अमरेश पांडेय, रमाशंकर लाल, संजय गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें