फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: प्रयोगशाला में होगी कंप्रेसिव स्ट्रेंथ की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। दिव्यांग धीरज कुमार बिन्द की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी की टीम बुधवार को सम्हई भटानी गांव में तीन घंटे तक सीसी रोड की जांच की। टीम ने सीसी रोड के कंप्रेसिव स्ट्रेंथ के परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया है। दिव्यांग ने मुख्य अभियंता एपी सिंह और अधीक्षण अभियंता एके द्विवेदी से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि विशेष मरम्मत योजना के औराई, भदोही और ज्ञानपुर सदर अंतर्गत 14 गांवों में एक करोड़ की लागत से हो रहे आरसीसी सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी हो रही है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि औराई तहसील के सम्हई भटानी गांव में सड़क निर्माण में कार्यदायी संस्था की ओर से मानक का उल्लंघन किया जा रहा है। बीते दिनों डीएम गौरांग राठी से हुई शिकायत पर विभाग ने अवर अभियंता को फटकार भी लगाया था, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। अधिशासी अभियंता एसबी राव ने बताया कि नवनिर्मित सीसी रोड के आबादी चैनेज संख्या 0.510 पर कोर कटिंग मशीन से 15 सेमी मोटाई वाला कंप्रेसिव स्ट्रेंथ काटा गया है। जिसे विशेष बैग में सुरक्षित कर प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। कंप्रेसिव स्ट्रेंथ में कमी सामने आने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट मुख्य अभियंता को प्रेषित की जाएगी। इस मौके पर जेई एके श्रीवास्तव, एई आलोक कुमार सहित ग्रामीण राजधर बिन्द, अमन बिन्द, रंजीत कुमार, जिवबोध, अभय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें