फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आरईएस में टेंडर धांधली की जांच शुरू, अफसरों ने पूछे सवाल

Tue, 19 Dec 2023 11:52 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राज्यसभा सांसद जया बच्चन की निधि से होने वाले निर्माण कार्य के टेंडर में धांधली की जांच मंगलवार को शुरू हो गई। सरपतहां स्थित वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में तीन अधिकारियों की टीम ने अभिलेखों की जांच की। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण, सहायक अभियंता से आरोप के संबंध में जवाब-तलब किया गया। शिकायकर्ताओं ने भी अपना पक्ष रखा। इसको लेकर दफ्तर में गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने करीब एक दशक पूर्व भदोही को अपना नोडल जिला बनाया था। उसके बाद वह प्रशासन के भेजे प्रस्ताव पर कई गांव में सड़क, इंटरलाॅकिंग सहित अन्य विकास कार्याें की स्वीकृति दी थी। करीब दो महीने पूर्व उनके निधि से सवा करोड़ की इंटरलाॅकिंग के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की तरफ से निविदा जारी की गई। आरोप था कि इसमें तकनीकी कमेटी की बैठक होने से पूर्व ही चहेते ठेकेदारों का चयन कर लिया गया। मानक एवं नियम विरुद्ध उठाए कदम को लेकर सांसद रमेश चंद्र बिंद, भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग और भाजपा जिलाध्यक्ष ने 27 नवंबर को इसकी शिकायत की। 10 दिन पूर्व ठेकेदार विनय सिंह, शशिचंद्र मिश्रा आदि ने भी प्रार्थना पत्र सीडीओ को देकर जांच कराने की मांग की। मामले को संज्ञान में लेते हुए सीडीओ यशवंत कुमार सिंह ने जांच के लिए तीन अधिकारियों की टीम गठित कर दिया। मंगलवार को दोपहर एक बजे से जांच करने पहुंची टीम में शामिल उप निदेशक कृषि डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग आशुतोष कुमार और वरिष्ठ कोषाधिकारी बृजेश सिंह ने अभिलेखों का सत्यापन शुरू किया। जांच टीम ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अभियंता अख्तर अली अंसारी से आमंत्रित निविदा को एनआईटी पर अपलोड न करने, निविदा अब तक जारी न करने तकनीकी बीड में गड़बड़ी, निविदा के प्रपत्रों का सत्यापन न कराने सहित छह बिंदुओं पर सवाल-जवाब किया। जांच टीम में शामिल डीडी कृषि ने बताया कि शिकायतकर्ताओं और अधिशासी अभियंता से कई बिंदुओं पर बात की गई। निविदा में प्रथम दृष्टया कमियां प्रदर्शित हो रही हैं। आख्या उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें