फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सात किलो 326 ग्राम अफीम के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली पुलिस और स्वाॅट टीम को शनिवार की सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। राष्ट्रीय राजमार्ग बस स्टैंड के पास से चेकिंग के दौरान सात किलो 326 ग्राम अफीम संग एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब सात करोड़ है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की ओर से मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। स्वाॅट और गोपीगंज की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गोपीगंज बस अड्डे के समीप शनिवार की सुबह वाहनों की चेकिंग शुरू किया। जहां संदिग्ध अवस्था में बैग लेकर खड़ा व्यक्ति पुलिस को देख भागने का प्रयास किया, जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। जिसकी पहचान पुलिस ने अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर नजीबुल हक निवासी सरुलिया थाना बेलडांगा जिला मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) के रूप में की। उसके कब्जे से एक बैग में कुल सात किलो 346 ग्राम अवैध अफीम बरामद किया। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सात करोड़ कीमत बताई गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बिहार के शेरघाटी से अफीम को खरीदकर ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी कर रहा था लेकिन पकड़ा गया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया। बताया कि बरामद अफीम की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब सात करोड़ है। गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वाॅट प्रभारी श्याम बहादुर यादव, इमरान खान, तुफैल अहमद, नरेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज राम बहादुर चौधरी आदि रहे। वहीं दूसरी ओर तस्कर के नाटकीय ढंग से गिरफ्तार करने पर मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


इनसेट
आठ किग्री से अधिक गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
ज्ञानपुर। मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में स्वॉट और भदोही कोतवाली पुलिस को सफलता हाथ लगी। शनिवार को पुलिस टीम ने सरोई नदी पुलिया के पास से अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर अरविंद राजभर निवासी मुस्तफाबाद रेता थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया। उसके पास बरामद बोरे से आठ किलो 780 ग्राम गांजा एवं तमंचा बरामद किया। गांजे की कीमत एक लाख 75 हजार बताई गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह झारखंड के रांची से सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर जिले एवं आसपास के क्षेत्रों में बेचने की फिराक में था, लेकिन पकड़ा गया। पुलिस ने एडीपीएस एवं आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसके आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुट गई है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें