फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 12 लाख नौ हजार रुपये से कराई जाएगी इंटरलाकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। नगर के शेखर आजाद नगर स्थित मस्जिद से रामलीला मैदान तक खस्ताहाल सड़क के दिन बहुरेंगे। 150 मीटर के इस मार्ग का सोमवार को चेयरमैन विनय चौरसिया व ईओ सुजीत कुमार ने शिलान्यास किया। मार्ग के निर्माण की लागत करीब 12 लाख नौ हजार रुपये हैं।
विज्ञापन

नगर के शेखर आजाद नगर से रामलीला मैदान तक मार्ग काफी दिनों से जर्जर था। जिससे तमाम लोगों को परेशानी होती थी। इसको लेकर बीते दिनों सभासद जय शंकर उर्फ बाबा ने बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव दिया था। जिसके बाद मार्ग के मरम्मत की संस्तुति की गई थी। चेयरमैन विनय चौरसिया ने कहा कि प्रत्येक वार्ड का विकास होगा। हर वार्ड की समस्या नगर पंचायत के संज्ञान में है। धीरे-धीरे सभी समस्याएं दूर होगी। बताया कि मार्ग के निर्माण में पहले मिट्टी डाली जाएगी। जिसके बाद मार्ग का चौड़ीकरण कर इंटरलाकिंग कराया जाएगा। मौके पर अशफाक अली, इमरान, रईस अली, मोहम्मद अब्दुल, रऊफ हाशमी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें