फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एक-दूसरे के हुए 93 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वैदिक मंत्रो की गूंज के बीच सोमवार को जिले के विभिन्न ब्लॉकों में 93 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। शहनाई की निकलती सुमधुर धुन के बीच एक हुए जोड़ों ने बड़ों का आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन

बलिया में सामूहिक विवाद को लेकर हुए भ्रष्टाचार के बाद व्यवस्थाएं काफी दुरूस्त मिली। विवाह की रस्में संपन्न होते ही अतिथियों ने बतौर अभिभावक सभी को उनके सुखमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया और उपहार बांटे।
डीघ ब्लाॅक सभागार में 19 जोड़ों का विवाह हुआ। आचार्य मनोज कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से विवाह संपन्न कराया। इस दौरान जुटी महिलाओं ने मंगल गीत गाया। मुख्य अतिथि डीघ ब्लाॅक संचालन समिति प्रमुख मनोज मिश्रा ने उपहार स्वरूप गृहस्थी के सामान भेंट किया । इस दौरान बीडीओ दिलीप कुमार सरोज, एडीओ आइएसबी संजय सिंह चौहान, विपिन कुमार त्रिपाठी, प्रदीप कुमार सुमन, अशोक पाल, रामकृष्ण मिश्र, विपिन शुक्ल, राम अकबाल यादव व अन्य थे।
विज्ञापन

इसी तरह सुरियावां ब्लाॅक परिसर में आयोजित समारोह में ज्ञानपुर ब्लाॅक, गोपीगंज नगर, सुरियावां व अभोली ब्लाॅक से चयनित 34 जोड़ों की शादी हुई। मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख अनीता गौतम ने वर वधुओं को आशीर्वाद दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी सुधाकर दुबे, बीडीओ ज्ञानपुर आलोक पांडेय, बीडीओ अभोली मिर्जा इरफान बेग, ग्राम विकास अधिकारी गणेश राय, एडीओ एसटी जयशंकर पांडेय, वीरेंद्र कुमार, आकाश दुबे, राजनाथ, मनोज मौर्य आदि थे।
इसी तरह औराई ब्लाॅक में 20 जोड़ों की शादी हुई। खंड विकास अधिकारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने वर वधुओं को आशीर्वाद दिया। प्रमोद पांडेय व अन्य कर्मचारी आयोजन संपन्न कराने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें