फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: इंटरलॉकिंग को उखाड़कर छोड़ा, नागरिकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के वार्ड-एक गोपीपुर में दूधनाथ मंदिर के पास जल निगम की तरफ से मरम्मत के नाम पर इंटरलॉकिंग को उखाड़कर छोड़ दिया गया है। इससे मोहल्ले के लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही है। नाराज लोगों ने मंगलवार को विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और सुधार करने की मांग की।
विज्ञापन

नागरिकों ने कहा कि जल निगम की तरफ से पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। 25 दिन पूर्व इंटरलॉकिंग को हटाकर पाइप लगाया गया। खोदाई करते समय कई घरों में पानी का सप्लाई पाइप भी ध्वस्त हो गया है। इससे घरों में पानी जाना बंद हो गया है। इंटरलॉकिंग उखाड़ने से चलना मुश्किल हो गया है।
जगह-जगह उबड़ खाबड़ मार्ग होने से लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी सुधार नहीं किया जा रहा है। 25 दिन गुजरने के बाद भी सुधार न होने पर लोगों ने नाराजगी जताई। प्रदर्शन करने वालों में मनीष श्रीवास्तव, राजू गोयल, अंजनी तिवारी, नीरज श्रीवास्तव, रूबी श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें