फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 जनवरी तक आरई वाल निर्माण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के गजिया में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का बृहस्पतिवार की दोपहर उप्र राज्य सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक आरएस उपाध्याय ने जायजा लिया। बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान ओवरब्रिज का नाम लेते हुए इसको इसी महीने पूरा करने की बात कही थी। सुबह 9 बजे निर्माण स्थल पर पहुंचे उप परियोजना प्रबंधक ने ठेकेदार से आरई वाल निर्माण को 31 जनवरी तक पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उप परियोजना प्रबंधक जब पहुंचे तो उस समय काम में ठीक ठाक संख्या में मजदूर लगे थे। उन्होंने इसके पहले ही काम धीमा होने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इस बीच डीएम के हस्तक्षेप के बाद वे मौके पर जायजा लेने पहुंच गए। मुश्किल से 10 मिनट तक रहे उप परियोजना प्रबंधक ने कहा कि आरई वाल हर हाल में 31 जनवरी तक पूरा कराएं ताकि बाकी कार्यों की ओर ध्यान दिया जा सके। उन्होंने यह भी साफ किया आरई वाल बनने के तत्काल बाद ब्रिज की सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें