फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमार्णाधीन कार्यो को शीघ्र पूरा करने का निर्देश

Fri, 08 Apr 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद वीरेंद्र सिंह ने बड़ेशिव मंदिर, गोपीगंज का सुढ़ृढीकरण कराने, प्रधानमंत्री ग्रामीण  सड़क योजना से निर्माणाधीन सड़कें समय से पूर्ण कराने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत विद्यालयों में शौचालय  बनाने, ग्रामीण विद्युतीकरण योजना से पात्रों को  लाभान्वित करने, खराब ट्रांसफार्मर बदलने, पेयजल व्यवस्था कराने आदि के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने चिन्हित जगहों पर अंत्येष्टि स्थल निर्माण कराने, अधिकारियों को सहयोग की भावना और पारदर्शी ढंग से कार्य करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


सांसद ने केंद्र की चल रहीं योजनाओं, विकास  एवं निर्माण संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्य के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाने पर जोर दिया। उन्होंने डीपीआरओ से कहा कि अन्येष्टि स्थल के पास बैठने की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। जिन स्कूलों में शौचालय नहीं है, वहां प्राथमिकता के आधार पर शौचालय निर्माण कराएं। प्रधानमंत्री  ग्रामीण सड़क योजना के तहत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की सड़कों का  निर्माण प्राथमिकता से समय सीमा में कराने का निर्देश दिया।

जल निगम एक्सईएन से कहा कि पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करें। हैंडपंप रिबोर, मरम्मत में कोताही न करें। मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, इंदिरा आवास योजना,  पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय ग्रामीण जल आपूर्ति, निर्मल भारत  अभियान, राष्ट्रीय समाजिक सहायता कार्यक्रम, राजीव गॉधी ग्रामीण  विद्युतीकरण योजना आदि की समीक्षा की। इस मौके पर प्रभारी जिलाधिकारी हरीलाल यादव, मुख्य विकास अधिकारी  आरपी मिश्रा, पीडी संत कुमार, डीडीओ प्रशान्त  कुमार, डीसी मनरेगा अजित कुमार, सीएमओ डॉ.डीके सोनकर आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें