फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बिल्ली से डरकर भागा मासूम कुएं में गिरा, डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कुरमैचा गांव में एक ढाई साल के मासूम की कुएं में गिरने से मौत हो गई। खेलते समय वह बिल्ली को देखने के बाद डर कर भागा और कुए में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के समय बच्चे की मां पास में बैठकर छोटे बच्चे को दूध पिला रही थी।
विज्ञापन

कुरमैचा गांव निवासी दिनेश कुमार के दो बेटे हैं। जिसमें बड़ा बेटा धार्विक ढाई साल और छोटा बेटा ध्रुव एक साल का है। बृहस्पतिवार की दोपहर वह दरवाजे के पास खेल रहा था। वहीं उसकी मां पूनम धार्विक के छोटे भाई को दूध पिला रही थी। बताया जा रहा है कि इस बीच अचानक एक बिल्ली आ गई। जिसे देख धार्विक डर गया और भागने लगा।
भागते-भागते वह कुएं के पास पहुंच गया। उसकी मां जब तक उसे पकड़ती, तब तक वह फिसल कर कुएं में गिर गया। बेटे को कुएं में गिरता देख मां बदहवास हो गई। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ते हुए आए और कुएं में गिरे धार्विक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मासूम की मौत के बाद मां बदहवास हो गई और परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें