फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गांठ, बंधन की तकनीक के बारे में दी गई जानकारी

विज्ञापन
बी0 एड0 विभाग के स्काउट गाइड कार्यक्रम में गांठ बांधने का प्रशिक्षण लेते। छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश विश्वविद्यालय के बीएड विभाग की ओर से आयोजित स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को प्रशिक्षुओं को स्काउटिंग के इतिहास की जानकारी दी गई। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के गांठों को बांधने की तकनीकियों के बारे में बताया। प्रशिक्षण समन्वयक नागेश प्रजापति और प्रशिक्षण कॉउंसलर सागर राय ने प्रशिक्षुओं को डॉक्टरी गांठ, लघुकर गांठ, ध्रुव गांठ के बारे में बताया और उसे बांधकर दिखाया। फांस के अंतर्गत खूंटा फांस, लोटा फांस, लट्ठा फांस के बारे में बताया।
विज्ञापन

इसी तरह बंधन के अंतर्गत समांतर बंधन और वर्गाकार बंधन को करके सिखाया गया। प्रशिक्षकों ने सभी को विभिन्न प्रकार के खोज के चिह्नों के बारे में बताया। इसके अलावा संकेत वार्ता और वर्दी की जानकारी दी गई। इस मौके पर डॉ. जयप्रकाश शर्मा, डॉ. सुधीर कुमार रंजन, डॉ. लोकपति त्रिपाठी, डॉ. जय सिंह यादव, डॉ. मोनिका सरोज, डॉ. प्रतीक उपाध्याय, डॉ. नीलम, डॉ. लता व राजेश यादव उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें