फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बजट जारी होने के बाद सड़क मरम्मत नहीं होने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
नेशनल हाईवे से हरिकरन पुर,अर्जुनपुर में जर्जर सड़क पर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
दुर्गागंज। बजट जारी होने के बाद भी हरिकरनपुर जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत नहीं होने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। हरिकरनपुर से अर्जुनपुर होते हुए सराय कंसराय जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क की जर्जर हो गई है। यह सड़क साल 2000 में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल में बनाई गई थी। लगभग सात साल पहले इसकी मरम्मत और पैचिंग का काम कराया गया था। उसके बाद से सड़क की स्थिति लगातार खराब होती चली गई।
विज्ञापन

बताया कि इस सड़क के निर्माण के लिए बजट जारी कर दिया गया है फिर भी सड़क की मरम्मत नहीं शुरू हुई है। चेताया कि यदि समस्या का समाधान नहीं होता तो आंदोलन और तेज होगा। इस मौके पर विवेक पांडेय, मेहिंलाल गौतम, अशोक दुबे, अंगद गौतम, जटाशंकर उपाध्याय, मंगल गौतम, शिवमंगल, मुकेश और पवन कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें