फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ड्रोन से उर्वरक के छिड़काव की दी जानकारी

विज्ञापन
गिरफ्तार शातिर ठग। स्रोत पुलिस - फोटो : mathura
विज्ञापन
फोटो: 06
विज्ञापन

वहिदानगर। डीघ ब्लॉक के सागररायपुर में रविवार को नैनो उर्वरक जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें किसानों को नैनो यूरिया, डीएपी के फायदे एवं प्रयोग की विधि बताई गई। ड्रोन से खेतों में उर्वरक का छिड़काव कर दिखाया गया। मुख्य अतिथि क्रय-विक्रय केंद्र गोपीगंज के निदेशक एवं इफको डेलीगेट विजय बहादुर सिंह ने कहा कि नैनो यूरिया और डीएपी का प्रयोग करने से किसान फायदे में रहेंगे।
उन्होंने कहा कि यह सस्ता होने के साथ ही मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहेगी। क्षेत्रीय अधिकारी इफको विमल कुमार जायसवाल ने कहा कि नैनो डीएपी को पांच मिली लीटर प्रति किलो की दर से बीज शोधन करना चाहिए। इसी तरह पांच मिली लीटर प्रति लीटर से जड़शोधन करें। जब फसल में पत्तियां आ जाए तो नैनो यूरिया प्लस या नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया प्लस का एक साथ चार एमएल प्रति लीटर का घोल बनाकर छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय यूरिया टापड्रेसिंग में सभी किसान भाई दानेदार यूरिया के स्थान पर नैनो यूरिया का छिड़काव पत्तियों पर करें और यदि धान की फसल में जिंक की कमी के लक्षण दिख रहे हैं तो नैनो यूरिया के साथ नैनो जिंक भी डालें। किसान चंद्रेश्वर नारायण ने नैनो उर्वरकों के परिणाम के संबंध में अपना अनुभव साझा किया। इस मौके पर कमलेश मिश्रा, अजीत पांडेय, विकास यादव, देवीशंकर, लालचंद्र पांडेय आदि रहे।

गिरफ्तार शातिर ठग। स्रोत पुलिस- फोटो : mathura

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें