फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इंजेक्शन लगाने से बिगड़ी मासूम की तबीयत, मौत, संचालक क्लिनिक बंद कर भागा; परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 22 Oct 2025 03:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: यूपी के भदोही जिले में निजी क्लिनिक पर आठ वर्षीय बच्चे की माैत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने नाराज लोगों को समझाया और शिकायत दर्ज की। इससे पहले क्लिनिक संचालक भाग निकला था।
विज्ञापन
क्लिनिक के बाहर हंगामा करते लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही कोतवाली के सरोई बाजार में मंगलवार को एक क्लिनिक पर इलाज के दौरान आठ साल के मासूम की मौत हो गई। आरोप है कि क्लिनिक संचालक की लापरवाही मासूम की मौत हुई है। परिजनों के अनुसार इंजेक्शन लगाने के बाद मासूम की तबीयत बिगड़ी। मौत के बाद संचालक क्लिनिक बंद कर फरार हो गया। इधर परिजनों के हंगामे के बाद पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मोढ नेवादा कला गांव निवासी अनिल गौतम दुलमदासपुर बैलिया गांव में रहकर कालीन बुनाई का काम करते थे। उनके 8 वर्षीय बेटे करण गौतम को तीन दिन पहले खांसी बुखार की शिकायत थी। उसका इलाज सरोई बाजार स्थित एक क्लिनिक संचालक के यहां इलाज चल रहा था। 

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

मंगलवार को करण गौतम अपने पिता के लिए खाना लेकर कारखाना गया था। पिता उसे दवा दिलाने के लिए क्लिनिक संचालक के पास पहुंचे। आरोप है कि क्लिनिक संचालक ने बच्चे को एक इंजेक्शन लगाया और दवाइयां दी। इंजेक्शन लगाने के कुछ मिनट बाद ही करण की तबीयत बिगड़ने लगी। 

परिजन बच्चे को लेकर दोबारा डॉक्टर के पास पहुंचे। जिसके बाद क्लिनिक संचालक ने उसे किसी दूसरे अस्पताल में दिखाने की सलाह दी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर भदोही नगर के राजपुरा चौराहे स्थित एक निजी अस्पताल में ले जा रहे थे। इस बीच रास्ते में ही करण ने दम तोड़ दिया। 

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मासूम के मौत की जानकारी होते ही क्लिनिक संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया। परिजन हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम् के लिए भेज दिया। मासूम के पिता अनिल ने क्लिनिक संचालक के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक भदोही सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के उपरांत केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें