फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अफसरों समेत तीन पर कार्रवाई

Tue, 25 Oct 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर।कार्यप्रणाली में लापरवाही सोमवार को कलेक्ट्रेट और तहसील के अधिकारियों पर भारी पड़ी। विंध्याचल मंडल के कमिश्नर रंजन कुमार ने पांच घंटे के निरीक्षण के दौरान दो नायब तहसीलदारों और एक पेशकार पर विभागीय कार्रवाई के लिए चार्जशीट लगाने का निर्देश दिया जबकि कलेक्ट्रेट के एक लिपिक को कड़ी फटकार लगाते हुए रवैये में सुधार लाने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन

मंडलायुक्त रंजन कुमार ने सोमवार को भम्रण के दौरान कलेक्ट्रेट और तहसील ज्ञानपुर का विभिन्न पटलों पर हुए कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों के विभागवार रजिस्टर का सत्यापन किया। लिपिक के कार्यों की समीक्षा दौरान गार्ड पत्रावली न होने पर उन्होंने आपदा लिपिक को कड़ी फटकार लगाई। आदेश के अनुपालन के लिए आख्या रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया। चरित्र प्रमाण सत्यापन के दौरान कमिश्नर ने देखा कि पुलिस रिपोर्ट आने के बाद भी 151 में से 138 चरित्र प्रमाण पत्र ही जारी किए गए थे, 13 लंबित थे। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। लंबित प्रमाण पत्रों को शीघ्र जारी करने का निर्देश दिया। कहा कि कलेक्ट्रेट में नैचुरल एलईडी बल्ब, फर्नीचर आदि की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने सभी कर्मचारियों के पदनाम की मुहर दो दिन के भीतर बनाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने लेखपालों को निर्देश दिया कि बृहस्पतिवार को 10 से पांच बजे तक गांवों में रहकर जमीन संबंधी समस्याओं का निस्तारण कराएं। मंडलायुक्त ने शेष पड़े कार्य समतलीकरण, सड़क, पानी, विद्युत, आदि  निर्माणाधीन  तहसील ज्ञानपुर को पूरा कराकर हैंड ओवर कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। 
मुकदमों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान कमिश्नर नायब तहसीलदार सदर ज्ञानपुर और नायब तहसीलदार कोनिया के मुकदमो का निस्तारण बहुत कम पाकर बिफर पड़े। दोनों अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई के लिए चार्जशीट लगाने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों के जीपीएफ पासबुक और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन और समस्त भुगतान सेवानिवृत्त के दिन देने का निर्देश दिया। इसी प्रकार मंडलायुक्त ने तहसील दिवस, जनता दर्शन आदि में जिन अधिकारियों के यहां शिकायती पत्र लंबित हैं, उन्हें तत्काल निस्तारित करने का निर्देश दिया। इसके बाद राजस्व अभिलेखागार, रिकार्ड रूम सत्यापन किया। इस दौरान बस्तों को सुव्यवस्थित रखने सीसी कैमरे को ठीक करने, रिकार्ड रूम में नैचुरल लाइट लगाने आदि का निर्देश अधिकारियों को दिया। इसके बाद मंडलायुक्त ने संबन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागों के कार्यों से जनता को हर हाल में लाभान्वित कराएं। कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें