फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

190 बच्चों ने छोड़ी आश्रम पद्धति स्कूल की प्रवेश परीक्षा

Mon, 15 Feb 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा के मद्देनजर रविवार को सुबह नौ बजे से केंद्रों पर अभिभावकों संग बच्चों की उपस्थिति होने लगी। सुबह 11 बजे से ज्ञानपुर के वीएनजीआईसी, भदोही के नेेशनल इंटर कालेज, औराई के काशिराज इंटर कालेज, डीघ के कालिका नगर इंटर कालेज, अभोली के दुर्गागंज इंटर कालेज, सुरियावां के सेवाश्रम इंटर कालेज में परीक्षा शुरू हुई।
विज्ञापन


 परीक्षा के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके यादव, प्राचार्य डायट मनोहर प्रसाद, तीनों एसडीएम, सभी खंड शिक्षा अधिकारी और बीडीओ केंद्रों का चक्रमण करते रहे।

समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि ज्ञानपुर में पंजीकृत 97 में 71 उपस्थित और 26 बच्चे अनुपस्थित रहेे। इसी तरह भदोही में पंजीकृत 100 में 78 उपस्थित और 22 अनुपस्थित, औराई में 97 में 64 उपस्थित और 33 अनुपस्थित, सुरियावां में 97 में 57 उपस्थित और 40 अनुपस्थित, डीघ में 100 में 74 उपस्थित और 26 अनुपस्थित, अभोली में 100 में 62 उपस्थित और 38 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


सभी छह केंद्रों पर पंजीकृत 600 बच्चों में 410 उपस्थित हुए 190 अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा में टाप 70 बच्चों का चयन छठवीं कक्षा में लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें