दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने बार हाल के सामने पार्क बनवाने का आश्वासन दिया।
बतौर मुख्य अतिथि सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि अधिवक्ता ही हमेशा समाज को नया दिशा दिया है। बाल गंगाधर तिलक, गोखले जैसे विधि वेत्ताओं ने देश के राजनैतिक क्षितिज पर जो बीजारोपण किया वह आज भी सशक्त भारत की आत्मा में निहित है।
उन्होंने बाल विल्डिंग के समीप सांसद निधि से एक पार्क बनवाने की घोषणा की। जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने कहा कि बार और बेंच एक सिक्के के दो पहलू हैं।
निर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, उपाध्यक्ष उमाशंकर यादव, शिवशंकर, जयशंकर दूबे, विनय कुमार बिंद, महासचिव राजेश कुमार मौर्य समेत अन्य पदाधिकारियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी इंद्रमणि शुक्ल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
एसडीएम परवेज अहमद, डा. राजेश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता लक्ष्मीकांत शुक्ल की। संचालन अखिलेश प्रताप सिंह ने किया।