नई बाजार गोपाल विद्या मंदिर में सम्मानित छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक। संवाद
- फोटो : Samvad
नईबाजार। गोपाल विद्या मंदिर में बुधवार को वार्षिक खेलकूद एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
दौड़ प्रतियोगिता में शिवम कुमार ने प्रथम, सारस्वत यादव द्वितीय और सत्यम तृतीय स्थान पर रहे। खो-खो में विशाल और आशीष रावत की टीमों ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में सचिन और गौरव गुप्ता की जोड़ी ने अपने-अपने मुकाबले जीते। वहीं, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता में दिव्यांशी कनौजिया और मधु कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, समृद्धि और प्रियांशी द्वितीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा बत्तख दौड़ और मेंढक दौड़ जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाचार्या फरहीन अंसारी ने कहा कि खेलकूद और प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। इस मौके पर प्रबंधक सुरेश साहू समेत अन्य रहे।