पूर्वांचल क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जाती टीम। संवाद
- फोटो : Samvad
भदोही। सोनभद्र के अनपरा में 30 मार्च से खेले जा रहे अंडर-12 और 14 पूर्वांचल क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए बुधवार को जीबी पंत क्रिकेट एकेडमी के 24 खिलाड़ी बस से अनपरा रवाना हुए। बृहस्पतिवार को अंडर-12 टीम का मुलाबला एनएनएस सुरियावां और अंडर-14 टीम का मुकाबला अनपरा (सोनभद्र) से होगा। टीम के सदस्यों को जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव खालिद अंसारी ने टीम कोच अवनीश यादव के साथ रजपूरा चौराहे से बस से रवाना किया। सचिव ने कहा कि दूसरे जनपदों में खेलने का जो अवसर मिल रहा है, उसे भुनाने का प्रयास करें। दूसरे मैदानों में खेलने से आत्मविश्वास बढ़ता है और अच्छा प्रदर्शन करने पर वे लोगों की नजरों को अपनी ओर खींच पाते हैं। कहा कि भदोही के किशोर आत्मविश्वास से भरे हैं। इस मौके पर बिपिन राय, शाहिद अली आदि भी मौजूद रहे।