Bhadohi Crime News: भदोही जिले में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान महिलाओं के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक महिला ने अपने पड़ोसी की अंगुली चबा गई।
भदोही जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गोपीगंज के पूरे भिखारी गांव में बच्चों के विवाद में एक महिला अपने पड़ोसी की अंगुली चबा गई। मामले को लेकर पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
गांव निवासी चांदनी बेगम (30) अपने पिता के घर रहती है। सोमवार को उसके बच्चों का पड़ोसी के बच्चों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख घर के बड़े सदस्यों ने भी हस्तक्षेप किया। इसके बाद दोनों घर की महिलाएं झगड़ा करने लगी।
इस बीच चांदनी की अंगुली पड़ोस की एक महिला चबा गई। इससे अंगुली के ऊपर का हिस्सा कट गया। वहीं, जिस महिला ने अंगुली चबाया उसका एक दांत टूट गया है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची।