फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक सेहत के लिए दिनचर्या में सुधार करना जरूरी : जिला जज

विज्ञापन
जिला न्यायालय परिसर में मानसिक स्वास्थ्य बैठक में बैठे न्यायिक अ​धिकारी। स्रोत विभाग - फोटो : चार दिन से खिल रही धूप, ठंड से मिली राहत
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला न्यायालय परिसर में मंगलवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला जल अखिलेश दुबे की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में तनाव प्रबंधन के बारे में बताया। वहीं, मानसिक स्वास्थ्य के लिए सचेत रहने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

न्यायाधीश अखिलेश दुबे ने बताया कि वर्तमान समय में अधिकतर लोगों को तनाव और अवसाद की समस्या है। इससे निपटने के लिए हमें अपनी दिनचर्या में सुधार के साथ-साथ खानपान का ध्यान भी रखना होगा।
संयोजक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव तरूणिमा पांडेय ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है। इसको लेकर हम सभी को सचेत रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सभी कोर्ट के न्यायाधीश के साथ एडिशनल सीएमओ ओपी शुक्ला, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अशोक परासर, डॉ. शांति आदि रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें