फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जीआईसी में होगी इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर में होगी। शिक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दिया है। जल्द ही परीक्षा की तिथि तय होगी। इंप्रूवमेंट में 114 और कंपार्टमेंट में 303 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक चली। मूल्यांकन के बाद 25 अप्रैल को परिषद ने रिजल्ट जारी किया। इसमें हाईस्कूल में 30 हजार 181 छात्र-छात्राओं में 26 हजार 912 परीक्षा में शामिल हुए। 23 हजार 814 विद्यार्थी सफल और करीब तीन हजार विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए। इंटरमीडिएट में 25 हजार 967 में 23 हजार 932 परीक्षा में शामिल हुए।
21 हजार 611 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण और 2321 अनुत्तीर्ण हो गए। परिषद की तरफ से एक विषय में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा कराई जाती है। 10 जून तक इसके लिए आवेदन लिए गए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि परिषद ने केंद्र निर्धारण के लिए प्रस्ताव मांगा था। जिसके लिए विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज का नाम भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जून के अंत तक परीक्षा तिथि तय कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें