फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 1.99 लाख किसानों का डाटा लॉक, जल्द आएगी सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले एक लाख 99 हजार किसानों का डाटा कृषि विभाग ने लॉक कर दिया है। जल्द ही उनके खाते में दो-दो हजार की 20वीं किस्त जारी होगी। उक्त राशि से किसान धान की नर्सरी डालने से लेकर अन्य कार्य कर सकेंगे। अभी तक 20वीं किस्त जारी होने की तिथि तय नहीं है, माना जा रहा है कि इसी सप्ताह में यह राशि किसानों के खाते में भेजी जा सकती है।
विज्ञापन

फरवरी-2025 में किसानों को 19वीं किस्त मिली थी। अब 20वीं किस्त जारी होने की कवायद शुरू हो गई है। जिले में शुरूआत में 2.40 लाख किसानों ने निधि का लाभ लिया था। आयकर दाता भी इसका लाभ लेने लगे, पर सरकार ने इसकी जांच कराई तो ऐसे लगभग 20 हजार लोग सूची से हटाए गए। इसके बाद एक ही परिवार में पति-पत्नी, नई रजिस्ट्री हुई जमीन को दिखाकर लाभ लेने वाले और ज्यादा जमीन वालों के भी लगभग 21 हजार लोगों के नाम कटे। वर्तमान में 1.99 लाख लोग ऐसे रह गए हैं जो वास्तविक किसान हैं, जमीन के मालिक हैं और निधि के हकदार हैं।

1.99 लाख किसानों का डाटा लाॅक कर दिया गया है। इन सभी किसानों का ई-केवाइसी भी हो चुकी है। इसमें 57 प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हुई है। अभी शासन स्तर से कोई तिथि तय नहीं की गई है। उम्मीद है कि एक सप्ताह में यह राशि जारी हो सकती है। -अश्विनी कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें