फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्कूलों में बाल क्रेंद्रित गतिविधि को अच्छा बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अभोली। जिले के ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एलएलएन प्रशिक्षण चल रहा है। पांच दिवसीय प्रशिक्षण में सोमवार को नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को बेहतर शिक्षा देने पर जोर दिया गया। बीआरसी भदोही, घोसियां, डीघ, अभोली, सुरियावां और ज्ञानपुर में 100-100 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को नई शिक्षा नीति की भावना के अनुरूप बाल-केंद्रित, गतिविधि आधारित एवं प्रभावी शिक्षण के लिए आवश्यक शैक्षणिक समझ एवं कौशल प्रदान करना है। इसमें भाषा एवं गणितीय दक्षताओं, एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों की विशेषताओं, दक्षता आधारित शिक्षण, गतिविधि आधारित शिक्षण, आकलन एवं कक्षा-कक्ष में नवाचारी शिक्षण विधियों पर विस्तार से बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शिक्षकों को पाठ्यपुस्तकों को केवल विषय-वस्तु के रूप में न देखकर बच्चों के अनुभव, परिवेश और सीखने की आवश्यकताओं से जोड़कर शिक्षण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें