फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 108 मिमी बारिश से डूबीं सड़कें, दुकानों में घुसा पानी

विज्ञापन
ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे पर भरा बरसात का पानी। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में सोमवार को इस सीजन की सबसे अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिलेभर में 108 मिमीबारिश हुई। अगस्त महीने में छिटपुट ही सही, लेकिन इस साल काफी अच्छी बारिश हुई है। सोमवार के आंकड़ों को मिलाकर अगस्त में करीब 450 मिमी (मिलीमीटर) के आसपास बारिश हो गई। बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। ज्ञानपुर में दुर्गागंज तिराहा समेत कुल चार मोहल्लों में बारिश का पानी भर गया। हाईवे से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सड़कों और रास्तों पर जलभराव की स्थिति रही। अत्यधिक बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में सोमवार को अवकाश घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जिले में इस साल अगस्त में चार दिन ऐसे रहे, जब 50 मिमी से अधिक बारिश हुई। ज्ञानपुर नगर समेत आसपास के इलाकों में सुबह पांच बजे से ही मूसलाधार बारिश शुरू हुई। यह बारिश करीब चार घंटे तक होती रही। लगातार हो रही बारिश से दुर्गागंज तिराहे के पास हर बार की तरह इस बार भी जलभराव हो गया। बारिश का पानी तिराहे व आसपास की गलियों में घुटने तक लग गया। इसके अलावा कोतवाली वाले मार्ग पर भी पानी जमा हो गया। करीब एक बजे तक दुर्गागंज तिराहे पर पानी भरा रहा, जिससे आसपास की करीब 20 दुकानें नहीं खुल सकीं।
दोपहर एक बजे के बाद जब बारिश का पानी निकल गया तो लोगों ने दुकानें खोलीं। गांव के रास्तों और सड़कों पर चलना मुश्किल दिखा। नालियों की साफ-सफाई न होने से बारिश ने सारी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। नगर में स्थिति वीएनजीआई का मैदान पूरी तरह डूब गया।
विज्ञापन

बिजली गिरने से दुर्गागंज बाजार की आपूर्ति बाधित
दुर्गागंज। जिले में सोमवार को बारिश के बीच बिजली गिरने से दुर्गागंज बाजार में लगा 250 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद बाजारवासियों और व्यापारियों को विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसके अलावा क्षेत्र के कई स्थानों पर विद्युत पोलों पर लगे डंपर, डिस्क, इंसुलेटर और फ्यूज भी क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर लाइनमैनों को मौके पर भेजकर कई स्थानों पर खराब उपकरणों को दुरुस्त कराया गया। अवर अभियंता मिश्राईनपुर ब्रह्म दत्त पटेल ने बताया कि जिन स्थानों से विद्युत उपकरण खराब होने की सूचना मिली थी, वहां लाइनमैन भेजकर व्यवस्था ठीक कराई गई है।
कमर तक लग गया पानी, तीन पुलियों के ऊपर से बह रहा पानी
चौरी। बारिश ने भदोही ब्लॉक के वाराणसी सीमावर्ती गांव जद्दपुर के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के उत्तरी छोर पर करीब 20 घर पूरी तरह पानी के बीच हैं। यहां लोगों के कमर तक पानी लग गया है। स्थिति यह है कि करीब 250 की आबादी कमर तक पानी में होकर बीते एक सप्ताह से आने-जाने को विवश है। गांव की तीन पुलिया बारिश से पानी में डूब गई है। पुलियाओं के करीब चार-पांच फीट ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे मनापुर, रघुपुर, बहरी, गैरहां, भानपुर, कालिकाधाम, भुलईपुर, मई, कमरूद्दीनपुर समेत करीब एक दर्जन से अधिक गांव पूरी तरह कट गए। इन गांवों की 10 हजार आबादी को चार से पांच किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर बाजार में जाना पड़ रहा है। बहरी नाले में पानी बढ़ने से इन गांवों के लोगों की समस्याएं हैं।
बारिश के बाद लबालब भरे खेत, किसानों के खिले चेहरे
बारिश के बाद जिले के खेतों में लबालब पानी भर गया। इससे किसानों के चेहरे चमक उठे। यह बारिश किसानों के लिए संजीवनी की तरह है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवा के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि खेतों में पानी भरने से धान और अन्य फसलों को भरपूर नमी मिलेगी, जिससे उनकी फसल की अच्छी ग्रोथ होगी। बारिश का पानी मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वों को सक्रिय करता है, जिससे फसलें हरी-भरी और मजबूत बनती हैं।
अगस्त में इन दिनों 50 एमएम से अधिक हुई बारिश
6 अगस्त - 76 एमएम
18 अगस्त - 88 एमएम
25 अगस्त - 88 एमएम
31 अगस्त - 108 एमएम
मानसून की सक्रियता और बंगाल की खाड़ी से आ रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण लगातार अच्छी बारिश हुई। 24 घंटे में करीब 108 एमएम बारिश दर्ज की गई है। आगामी 24 घंटे में भी बारिश की संभावना है। - डॉ. अजीत चतुर्वेदी, प्रभारी, केविके, बेजवां
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें