अंबरनीम मोहल्ले के नागरिक सोमवार को सड़क निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए तथा नगर पालिका पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
नागरिकों का आरोप था कि इंटरलाकिंग सड़क निर्माण का कार्य पूरा कराए बगैर ही छोड़ दिया गया, जिससे आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है।
उधर, नगर पालिका के चेयरमैन महलका सिद्दीकी ने बताया कि ईस्ट वेस्ट कंपनी मंदिर तक सीवर लाइन डाल चुकी है। मौसम खराब होने की वजह से काम रुका है। मौसम खुलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
अंबरनीम से लेकर बाजार सलावत खां तक इंटरलाकिंग सड़क बननी है। इसका शुभारंभ गत वर्ष दुर्गापूजा के दौरान किया गया था और अब तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ।
इससे गुस्साए लोगों ने अंबरनीम मोहल्ले में सीवर पाइप सड़क पर रखकर मार्ग पर जाम कर दिया। उनका कहना था कि प्रमुख त्योहार बीत गए और सड़क निर्माण पूर्ण नहीं हुआ।
दूसरी ओर सीवर लाइन के लिए सड़क खोदकर छोड़ देने से स्थिति और बदतर हो गई है। सड़क पर नाली का गंदा पानी बहता है। लोगों ने जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं होने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदर्शन में अलताफ हुसैन, शहनवाज हुसैन, जमील अहमद, राशिद अहमद, इम्तियाज अहमद, बाबू, जब्बू आदि थे। नगर पालिका के चेयरमैन महलका सिद्दीकी ने बताया कि ईस्ट वेस्ट कंपनी मंदिर तक सीवर लाइन डाल चुकी है।
मौसम खराब होने की वजह से काम रुका है। मौसम खुलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।