फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीज गोदाम में अवैध ढंग से रखे मिले सिलिंडर

विज्ञापन
डीघ के इनारगांव स्थित सीज गोदाम में रखे साई श्यामा एजेंसी के सिलिंडर। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आपूर्ति विभाग की जांच में शुक्रवार को इनारगांव स्थित एक सीज गोदाम में अवैध ढंग से रखे सिलिंडर मिले। यह देख अधिकारी नाराज हो गए। पूछताछ के बाद साईं श्यामा गैस एजेंसी संचालक खमरिया को अधिकारियों ने सख्त हिदायत दी कि दुबारा ऐसा वाकया हुआ तो लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक डीघ दिनेश कुमार यादव ने बताया कि भोलानाथ गैस एजेंसी इनारगांव गत वर्ष ही अनियमितता के आरोप में सीज हो चुकी है। गैस कनेक्शन धारकों की सुविधा के लिए कंपनी ने लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित साईं श्यामा एजेंसी को वैकल्पिक व्यवस्था से जोड़ दिया। उस दौरान नामित कंपनी के अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिया था कि सीज गोदाम में स्थायी भंडारण नहीं कराया जाएगा और खमरिया से इनारगांव तक प्रतिदिन एजेंसी संचालक अपने वाहन से सिलिंडरों को भेजकर कनेक्शन धारकों में वितरण कराएगा। बावजूद इसके एजेंसी कर्मचारी सीज गोदाम में गैस से भरे सिलिंडरों का भंडारण करने का क्रम जारी रखा है। कई माह से मिल रही शिकायतों की हकीकत सामने आने पर लापरवाही का राज खुल सका। जिला प्रशासन समेत हिंदुस्तान पेट्रोलियम क्षेत्रीय कार्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें