फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 70 लाख की अवैध शराब बरामद, चार अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। जिले की पुलिस, आबकारी और स्वाट टीम को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। अमवा माफी के समीप पुलिस टीम ने कंटेनर से 804 पेटी अवैध शराब बरामद करते हुए चार अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर, हुंडई कार और 70 लाख की अवैध शराब संग कुल एक करोड़ 10 लाख की बरामदगी हुई। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया। पुलिस टीम को 25 हजार इनाम देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

गोपीगंज कोतवाली में शनिवार को एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी व पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल मिर्जापुर के निर्देश पर अवैध शराब व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए स्वाट टीम, गोपीगंज पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें लगाई गई हैं। शुक्रवार की रात को चेकिंग के दौरान संयुक्त पुलिस टीम ने अमवा माफी से अवैध शराब तस्करी में लिप्त गिरोह के सरगना सहित चार अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
शराब तस्करों के कब्जे से कंटेनर और चार पहिया वाहन में कुल 804 पेटी (7236 लीटर) ग्रीन व्हिस्की अवैध अंग्रेजी शराब जिसकी कीमत 70 लाख रुपये है, बरामद किया गया। तस्करी में प्रयुक्त वाहन सहित अवैध शराब की कुल कीमत लगभग एक करोड़ 10 लाख रुपये है। तस्करों के कब्जे से दो अदद अवैध देशी तमंचा और चार अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया। सरगना समेत तस्करों पर विभिन्न एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी ने बताया कि पंजाब से शराब बिहार ले जाकर महंगे दामों पर खपाने की तस्करों की योजना थी। पुलिस को चकमा देने के लिए शराब तस्कर तस्करी में प्रयुक्त वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट का प्रयोग किया था। शराब तस्करों के अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जांच व आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार तस्करों में सरगना सुनील सिंह निवासी अल्लीपुर भोडसी गुडगांव हरियाणा, ओमप्रकाश खिरवी थाना होइन जिला पलवल हरियाणा, विनीत कुमार सिंह निवासी अहरवा, पलवल हरियाणा और दयाराम बघेल निवासी गोधराना पलवल हरियाणा शामिल रहे। एसपी ने संयुक्त टीम को 25 हजार ईनाम देने की घोषणा की। गिरफ्तारी टीम में स्वाट प्रभारी विनोद दुबे, मो. शाबान, इमरान, तुफैल, प्रभारी निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें