फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विदेशी मेहमानों को डाइंग, बुनाई की बारीकियां बताएगी आईआईसीटी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) जिले में आगामी 15 अक्तूबर से होने वाले तीसरे अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले में विदेशी मेहमानों को डाइंग, बुनाई और डिजाइनिंग की बारीकियों को बताएगी। विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) अमृत राज ने सीईपीसी से एक्स्पो मार्ट में आईआईसीटी को स्टॉल लगाकर ऐसा करने के निर्देश दिए हैं, जहां पर मेले में आने वाले खरीदारों का फुटफाल अधिक हो।
विज्ञापन

जिले में आगामी 15 अक्तूबर से तीसरा अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला होने जा रहा है। जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) की ओर से आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। वहीं दूसरी तरफ इस बार आईआईसीटी का स्टॉल भी विशेष होगा। विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) अमृत राज के निर्देश के बाद आईआईसीटी इसकी तैयारी में जुट गई है।
भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान अपने स्टाॅल पर विभिन्न प्रकार के धागों की रंगाई (डाईंग), बुनाई प्रक्रिया के अलावा टेक्सटाईल डिजाईनों का भी प्रदर्शन करेगी। जिसका उद्देश्य स्टाॅल पर अधिक से अधिक विदेशी खरीदारों को न केवल आकर्षित करना है, बल्कि उन्हें बताना है कि संस्थान में विश्व स्तर पर मान्य सभी प्रकार की टेस्टिंग सुविधाएं प्रतिस्पर्धी दर पर दी जाती हैं।
विज्ञापन


विदेशी मेहमानों में कालीन निर्माण की प्रक्रिया जानने में होती है उत्सुकता
संस्थान के निदेशक डाॅ. राजीव कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि कालीनों की बुनाई, उनमे प्रयुक्त यार्न की रंगाई कैसे होती है। यह भारतीय कालीन उत्पादकों के लिए बड़ी बात नहीं है, लेकिन निश्चित रूप से विदेशी खरीदारों को इसकी विभिन्न प्रक्रियाएं जानने की उत्सुकता रहती है। इसके अलावा आईआईसीटी में विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प व कालीन उत्पादों की जांच की सुविधा भी उपलब्ध है।
-
विदेशी मेहमानों को संस्थान विजिट कराने की भी तैयारी
निदेशक ने बताया कि इस बार के कालीन मेले के माध्यम से न केवल हम खरीदारों को अपने स्टॉल पर आकर्षित करेंगे, बल्कि उन्हें संस्थान का दौरा करने का निवेदन करेंगे। ताकि एक बार वे विश्व स्तरीय आईआईसीटी में आकर यहां मिल रही सुविधाओं के बारे में जानें और देखें। बताया कि संस्थान में लंबे समय से डिजाइनिंग क्षेत्र में युवाओं के लिए डिजाइनिंग कोर्स संचालित हैं। जिसमें दक्षता हासिल कर सैकड़ों बच्चे टेक्सटाइल इंडस्ट्री में जाॅब कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें