कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से एसआईआर पर चर्चा की गई। डीएम ने सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की भ्रांतियों को दूर किया। कहा कि कोई कठिनाई हो तो तत्काल अवगत कराएं।
कहा कि आयोग ने अब छह मार्च तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को बढ़ा दिया है। जिसमें दावा आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। मृत्यु के मामलों को छोड़कर अन्य सभी विलोपन मामलों में संबंधित मतदाता को विधिवत नोटिस जारी कर सुनवाई का अवसर दिया जाएगा। मृत्यु के मामलों में मृत्यु प्रमाण-पत्र और परिजनों/पड़ोसियों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। विलोपन का सत्यापन तहसीलदार/नायब तहसीलदार स्तर से नीचे के अधिकारी द्वारा नहीं किया जाएगा। संवाद