फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तत्काल मुकदमा नहीं हुआ तो कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन को संबो​धित करते कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. ​शिवकुमार सिंह पटे
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नेता विपक्ष राहुल गांधी के पुतला दहन का विरोध किया। चेतावनी दी प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि मंगलवार को संकट मोचन चौराहे पर भाजपा नेताओं, सभासदों ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन के नेताओं का पुतला दहन किया था। उन्होंने पुतला दहन करने वालों के खिलाफ डीएम और एसपी से प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
चेतावनी दी कि गिरफ्तारी नहीं हुई तो पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि भाजपा के लोग कांग्रेस से घबराए हुए हैं। इस दाैरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक, शिव शंकर चौबे, मिन्हाज अहमद छोटे खान, विधि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें