फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं विसर्जित की गईं

विज्ञापन
विश्वकर्मा भगवान विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल लोग। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
भगवान विश्वकर्मा की नगर में आधा दर्जन स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं का शुक्रवार की शाम गाजे बाजे के साथ विसर्जन किया गया। जो प्रतिमाएं जहां स्थापित थीं वहीं से उठाकर शोभायात्रा निकाल कर अलग-अलग रास्ते से ले जाई गईं।
विज्ञापन

भदोही नगर के लोहराना गली की प्रतिमा शाम चार बजे निकली। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जगह-जगह पुलिस के जवान लगाए गए थे।
बीते 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजनोत्सव पर नगर क्षेत्र में छोटे-बड़े मिलाकर आधा दर्जन स्थानों पर पूजा पंडालों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं।
विज्ञापन

प्रतिमाएं शुक्रवार को विसर्जित कर दी गईं। लोहराना गली से निकली शोभायात्रा में शामिल लोग भगवान के जयकारे लगाते, नाचते गाते चल रहे थे। सभी प्रतिमाओं का विसर्जन ऊगापुर नहर में श्रद्धा के साथ किया गया। इस दौरान मेन रोड अजीमुल्लाह चौराहे से लेकर लिप्पन तिराहा, रजपूरा चौराहे पर पुलिस के जवान तैनात रहे। शोभायात्रा में पूर्व पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, दीपू विश्वकर्मा, सभासद अरविंद मौर्य, राहुल पांडेय, करुणा शंकर दूबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें