फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 7 करोड़ से बने 3 डिपो, नहीं अाती है एक भी बस

विज्ञापन
औराई चौराहे पर हाइवे पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
भदोही काशी, प्रयागराज, जाैनपुर और मिर्जापुर को जोड़ता है। जिले में सुगम परिवहन के लिए सात करोड़ खर्च कर तीनों विधानसभा क्षेत्रों मेें डिपो बनाए गए हैं।
विज्ञापन

किसी भी बस अड्डे पर बसें नहीं रुकती है। व्यापारियों, छात्रों और मरीजों को ट्रेन या निजी वाहनों से यात्रा करनी पड़ती है। जीर्णोद्धार के नाम पर बजट खर्च हो रहा है।
व्यवस्थाएं नहीं सुधर रही हैं। मिर्जापुर से जौनपुर और काशी से प्रयागराज रूट पर प्रतिदिन 100 से अधिक रोडवेज बसों का आना-जाना होता है।
ये बसें भी बस अड्डे के बजाय हाईवे से होकर गुजर जाती हैं। शुक्रवार को हमारी टीम ने रोडवेज बस स्टेशनों की पड़ताल की।
भदोही के जमुनीपुर बस डिपो में सन्नाटा रहा। यहां तैनात एक कर्मचारी मौजूद मिला। ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे पर भी बस स्टेशन पर सन्नाटा दिखा। औराई बस स्टेशन पर प्रयागराज की तरफ से आने वाली बसें परिसर में आईं, लेकिन मिर्जापुर, जौनपुर और बनारस की बसें हाइवे से होकर निकल गईं।
विज्ञापन

12 हजार यात्री प्रतिदिन करते हैं सफर : जिले में भदोही संग गोपीगंज, ज्ञानपुर मुख्य बाजार है। यहां से प्रतिदिन व्यापारी प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ और कानपुर जाते हैं। इसके अलावा उपचार समेत अन्य कार्यों के लिए आना-जाना होता है। औसतन प्रतिदिन 12 हजार यात्री सफर करते हैं। रोडवेज बस न मिलने से वे ट्रेन या निजी साधनों से गंतव्य की ओर से जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें