हादसे की खबर लगने के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
वेदपुर गांव निवासी राजेश यादव पुत्र रमाशंकर यादव दिल्ली में रहकर आटो चलाता था। करीब एक महीने पूर्व वह घर आया था। बुधवार को दिल्ली जाने के लिए वह ज्ञानपुर स्टेशन पहुंचा।
देर रात लिच्छवी एक्स्प्रेस पकड़ने के लिए वह ट्रेन पर चढ़ने लगा। उसी दौरान असंतुलित होकर वह ट्रेन के नीचे चला गया, जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया। हादसे के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को दो बेटियां हैं।