फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भदोही में सनसनीखेज वारदात, पति ने पत्नी की गला काटकर की हत्या, सिंदूर पीकर की खुदकुशी करने की कोशिश

Wed, 02 Jul 2025 01:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: भदोही में पत्नी की हत्या के बाद पति सिंदूर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो व हत्या का आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले में सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वारी में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां आपसी विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, आरोपी रोहित बिन्द पुत्र रामजीयावन बिन्द, निवासी वारी, ने घरेलू विवाद में तैश में आकर पत्नी पर चाकू से हमला किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सुरियावां पुलिस, फॉरेंसिक टीम और मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। 

शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के भाई, जो कि मिर्जापुर जनपद के चिल्ह थाना क्षेत्र के चंदेल डडिया गांव के निवासी हैं, की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: बहनोई से विवाद... अब युवक ने खत्म किया परिवार, मां और बच्चों को इसलिए मारी गोली, खुद भी दी जान; पूरी कहानी


Trending Videos
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी रोहित बिन्द ने खुद भी सिंदूर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है और पूछताछ जारी है। 

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में रखा गया है। मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें