क्षेत्र के सिलहटा गांव में शुक्रवार को राखी बांधने के लिए मायके ले जाने को लेकर पत्नी-पति में विवाद हो गया। पत्नी ने कहा मर जाऊंगी तो बार-बार रक्षाबंधन पर मायके नहीं ले जाना पड़ेगा। इसके बाद पति ने ही जहर खा लिया। हालत गंभीर होकर होने पर लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर सोनभद्र रेफर कर दिया।
क्षेत्र के सिलहटा गांव निवासी सत्य नाथ (20) का शुक्रवार के सुबह पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी सुनीता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह राखी बांधने के लिए मायके जाना था। पति ने विवाद कर लिया। कुछ देर बाद पति चला कि पति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। सीएचसी के डाॅ. सर्वेश कुमार ने बताया कि उल्टी होने पर सत्यनाथ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में लाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उन्हें ट्रामा सेंटर सोनभद्र रेफर कर दिया गया।