फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रक चालक से लूट का आरोपी हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, बाएं पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा टोल प्लाजा के पास ट्रक चालक से पर्स और मोबाइल लूटने के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर जावेद को पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात तपोवन मार्ग हिनौता रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी है। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा में भर्ती कराया गया ळै। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट के 5300 रुपये, वादी का आधार कार्ड, तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा बरामद किए।
विज्ञापन

एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने बताया कि सुरभि शोध संस्थान के पास पुलिस ने संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई। जावेद के बाएं पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद वह मौके पर गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ऑपरेशन ने बताया कि पूछताछ में जावेद ने पुलिस को बताया कि 22 अगस्त को वह अपने साथियों के साथ अहरौरा टोल प्लाजा के पास पहुंचा था। वहां ट्रक चालक से पर्स और मोबाइल छीनकर भाग गया था। पुलिस के मुताबिक, बरामद 5300 रुपये और आधार कार्ड उसी लूट की घटना से संबंधित हैं।

हिस्ट्रीशीटर पर दर्ज हैं सात मामले

मिर्जापुर। एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने बताया कि गिरफ्तार जावेद अहरौरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ अहरौरा थाने में लूट, आयुध अधिनियम, गिरोहबंद अधिनियम और गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम समेत सात मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2023 में लूट और अवैध हथियार, वर्ष 2025 में चोरी, लूट से संबंधित मामले, गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें