लालानगर। गोपीगंज के कोतवाली के प्रयागदासपुर गांव में शनिवार की दोपहर में पुलिस को उस समय मशक्कत करना पड़ा जब पत्नी से नाराज होकर पति विनोद कुमार विद्युत टावर पर चढ़ गया। इस दौरान एक घंटे के बाद ही पुलिस विनोद को किसी तरह से समझा-बुझाकर नीचे उतारने में सफल हुई।
हालांकि विनोद के टावर से नीचे उतरने के बाद उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। विनोद ने आरोप लगाया कि पत्नी उसके कहने पर नहीं चलती है वह जो कहता है उसके विपरीत चलकर मनमुटाव बढ़ाती है। दोपहर के समय आपसी कहासुनी में मामला बिगड़ने पर वह आत्महत्या करने के लिए वह टावर पर चढ़ गया। जानकारी पर पुलिस के जवान वाहन 2293 लेकर पहुंचे। इसके दौरान पुलिसकर्मी शशिप्रकाश, कुलदीप कुमार मिश्रा, रामहिंछ यादव ने टावर के पास कड़ी धूप में खड़े होकर विनोद से नीचे उतरने की बात कहीं। जो जितनी बार नीचे आने की बात कहता विनोद उतनी बार टावर पर ऊपर की ओर बढ़ कर किसी अनहोनी की चिंता को बढ़ा देता था। ग्रामीणों में इस बात की धड़कन बढ़ी रही थी कि कही टावर में दौड़ रहे 36000 वोल्ट का करंट उसे अपनी चपेट में न ले ले ।
यह अवगत करा दें कि बीते दिनों जिला मुख्यालय, सदर तहसील, सीएमओ कार्यालय परिसर में बनी पेयजल टंकियों पर चढ़कर चौरी, चकमांधाता आदि गांवों के फरियादियों ने न्याय पाने का सरल तरीका अपनाया था। उस दौरान अधिकारियों ने सक्रियता दिखाकर कानूनी कार्रवाई कराई थी। तहसीलदार सदर देवेंद्र यादव ने तहसील परिसर में स्थापित पेयजल टंकी सीढ़ियों पर बैरिकेडिंग तक कराया है जिससे फरियादी पुनरावृत्ति से बच सके। प्रयागदासपुर के मामले प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज केके सिंह ने बताया कि हंड्रेड पुलिस के प्रयास से टावर पर चढ़े युवक को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया। पति-पत्नी के विवाद को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा होती रही।