Bhadohi News: भदोही जिले में एक ही साड़ी से पति-पत्नी ने फंदा लगा लिया। घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। पत्नी पांच की गर्भवती थी।
भदोही जिले की कोतवाली के तुरंतपुर चकमानधांता गांव में मंगलवार को पति-पत्नी ने एक ही साड़ी से फंदा लगा लिया। घटना के बाद पहुंचे परिजन दोनों को सीएचसी गोपीगंज ले गए। जहां चिकित्सकों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत में पति को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक है। दोनों ने यह कदम किस कारण से उठाया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। मृत विवाहिता पांच माह की गभर्वती थी। दोनों की एक साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के तुरन्तपुर चकमानधाता गांव निवासी सूबेदार (30) की शादी एक साल पहले मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी कटहरा गांव निवासी छन्नू लाल की बेटी नीलम (23) के साथ हुई थी। दोनों मंगलवार की सुबह किसी बात से नाराज होकर घर के कमरे में एक ही साड़ी से फंदा बनाकर झूल गए। जानकारी मिलते ही परिजन दोनों को गोपीगंज सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हाल में सूबेदार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इधर घटना की जानकारी होते ही मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।