फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीवी : 55.1 फीसदी टीकाकरण के साथ भदोही मंडल में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों के टीकाकरण में भदोही ने बाजी मार ली है। बेहतर टीकाकरण के आधार पर भदोही को मंडल में पहला स्थान मिला है। लक्ष्य के सापेक्ष जिले में 55.1 फीसदी टीकाकरण पूरा कर लिया गया है। सोनभद्र में 49.6 और मिर्जापुर 47.6 फीसदी ही टीकाकरण हो सका है।
विज्ञापन

महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय सहित छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया जा रहा है। इसके अलावा एएनएम कैंप लगाकर टीका लगाया जा रहा है। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर अभिभावकों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर रही है। डिप्टी सीएमओ डॉ. रामपाल यादव प्रतिदिन इसकी मॉनिटरिंग करते हैं। जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाती है। जिले में 20646 किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष 11 हजार 366 किशोरियों को टीका लग चुका है।
-
इनसेट
जिला - फीसदी - टीका लगा - लक्ष्य
भदोही - 55.1 फीसदी - 11366 - 20646
सोनभद्र - 49.6 फीसदी - 12119 - 24448
मिर्जापुर - 47.6 फीसदी - 15544 - 32635
नोट: आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त, तीन सितंबर तक
-
वर्जन:
एचपीवी टीकाकरण को लेकर जिले की प्रगति मंडल में अच्छी है। हम पहले स्थान पर है। लगातार टीकाकरण की मॉनिटरिंग की जाती है। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों का सीधे वेतन रोका जाता है। -डॉ. एसके चक, सीएमओ भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें