इसके साथ ही उन्होंने बेटियों को परिवार का नाम रोशन करने वाला बताया।
वह रविवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में पाल विकास समिति की ओर से आयोजित छठवें मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि दो दशक पूर्व से अब समाज में काफी बदलाव आया है। यह बदलाव शिक्षा के जरिए ही आया। महिला साक्षरता पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों को पढ़ाने में कोताही न बरतें।
शिक्षा और खेल में रूचि रखने वाले होनहार अपनी प्रतिभा को निखारें। विशिष्ट अतिथि बलदेव पीजी कालेज वाराणसी के प्रोफेसर डा. छोटेलाल पाल, तेज बहादुर पाल, आरएन पाल, ओम प्रकाश पाल, अरविंद पाल, राजेश, रामयज्ञ पाल ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
शिक्षा और खेल में समाज का नाम रोशन करने वाले करीब 200 छात्र-छात्राओं और एक जिला पंचायत सदस्य,नौ बीडीसी, 10 ग्राम प्रधान को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष वंशीधर गुप्ता ने आयोजक और पदाधिकारियों को शाल पहनाकर सम्मानित किया।
उन्होंने समिति को आर्थिक सहायता दी और समाज के लिए छह साल से किए जा रहे कार्य को सराहा।
आइडियल पब्लिक स्कूल कंसापुर, सर्वोदय इंटर कालेज रेवड़ापरसपुर के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।
इस मौके पर श्यामलाल पाल, हरिओम पाल, रामआसरे पाल, कृपाशंकर पाल, प्रेम प्रकाश, राम सजीवन, रमाशंकर, नीलम, लक्ष्मण, विनोद, मंशा पाल, गामा पाल समेत कई लोग मौजूद रहे।