फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

463 नए प्रधानों ने ली शपथ

Mon, 21 Dec 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 ब्लाकों के बीडीओ और एडीओ पंचायत ने प्रधानों को शपथ दिलाकर ईमानदारी पूर्वक गांव का विकास कराने पर जोर दिया। ज्ञानपुर और भदोही विधायक ने नए प्रधानों को बेहतर ढंग से काम करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन



सुरियावां संवाददाता के अनुसार, ब्लाक सभागार में 67 प्रधानों में 54 और  675 सदस्यों में 623 का शपथ ग्रहण कराया गया। बीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई।

समारोह में मुख्य अतिथि भदोही विधायक जाहिद बेग ने निर्वाचित प्रधानों को ईमानदारी पूर्वक काम करने के लिए प्रेरित किया। ब्लाक की 13 पंचायतों का गठन न होने से वहां के ग्राम प्रधानों को शपथ नहीं दिलाया गया।
विज्ञापन


 इसमें सांड़ा, कैड़ा, निदिउरा, कौड़र, विहियापुर, जगतीपुर, कीर्तीपुर, चौरापुर बैदान, करियांव, विष्णूपुर, हरीपट्टी, सियरहां, भानूपुर गांव शामिल रहे। समारोह का संचालन राकेश सिंह ने किया।

गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, ज्ञानपुर ब्लाक सभागार में वीडीओ शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने 83 प्रधानों को शपथ ग्रहण कराया। ब्लाक के 98 प्रधानों में 15 का गठन न होने से वहां के प्रधानों को शपथ नहीं दिलाया गया।

मुख्य अतिथि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा ने ग्राम प्रधानों और सदस्यों से कहा कि चुनाव के द्वेष को त्यागकर गांव में विकास कराएं।

इस मौके पर एडीओ पंचायत  अभिमन्यु पांडेय,  शिव भगवान द्विवेदी, राम शब्द सिंह यादव सहित लोग मौजूद रहे। वहिदानगर संवाददाता के अनुसार, ब्लाक सभागार में बीडीओ सतीश चंद्र पांडेय और एडीओ आशुतोष ओझा ने नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों और सदस्यों को शपथ दिलाया।

15 ग्राम पंचायतों का गठन न होने से वहां के प्रधानों का शपथ नहीं हो सका। औराई संवाददाता के अनुसार, ब्लाक सभागार में  प्रभारी बीडीओ जवाहर लाल ने ग्राम प्रधानों और सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया।
विज्ञापन


इस मौके पर डीपीआरओ राम आसरे दूबे मौजूद रहे। इसी तरह अभोली ब्लाक में बीडीओ और एडीओ पंचायत ने प्रधानों और सदस्यों को शपथ दिलाई।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें