फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन का किया पालन, मिला सम्मान

विज्ञापन
अभोली के गुआली गांव में क्वारंटीन पूर्ण करने पर प्रवासियों को माला पहनाकर सम्मानित करते प्रधान ? - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
दुर्गागंज/घोसिया। कोविड-19 महामारी में ग्रामीण अंचलों में कुछ प्रधान गंवई राजनीति में गाइडलाइन को दरकिनार कर रहे तो कुछ उसका बेहतर पालन कर नजीर बन रहे। औराई के मुहम्मदपुर के प्रधान ने मुंबई से लौटे अपने बेटे को ही स्कूल में 15 दिनों के लिए क्वारंटीन किया। जबकि गुआली गांव में 15 दिन का क्वारंटीन पूर्ण करने पर प्रवासियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण मुंबई से 15 दिन पूर्व लालमणि पाल और सत्यनारायण शर्मा गुआली गांव पहुंचे। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और वायरस को रोकने के लिए प्रधान की पहल पर दोनों 15 दिन स्कूल में ही रहे। अवधि पूर्ण होने पर मंगलवार की शाम को ग्राम प्रधान राकेश कुमार पाल ने भंडारे का आयोजन किया और माला पहनाकर विदा किया। उन्होंने महामारी में सभी को गाइडलाइन का पालन करने का आग्रह किया। इस मौके पर राजनाथ पाल, हरिशंकर पाल, अश्वनी पाल, राजनाथ गौड़, मनोज पाल, विजय भान पाल आदि रहे।
इसी तरह औराई ब्लॉक के मुहम्मदपुर गांव के प्रधान कन्हैयालाल यादव ने अन्य प्रवासियों संग अपने बेटे जो दो दिन पूर्व ही मुंबई से घर आया। उसे घर पर न रखकर स्कूल में क्वारंटीन किया, जिसे देखकर जो प्रवासी नहीं आना चाहता था, वह भी 14 दिनों के लिए स्कूल में रहने के लिए आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें