फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लड़की भगाने के आरोपी युवक की मिली लाश, हत्या की आशंका; पिता ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

Sun, 23 Nov 2025 11:27 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

UP Crime News: तालाब में लापता युवक की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इस मामले में पिता ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
युवक की माैत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bhadohi News: ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के चकवा महावीर मंदिर के पास स्थित तालाब में रविवार की सुबह एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गई। शव की पहचान मवैया हरदोपट्टी गांव निवासी होमगार्ड संजय यादव के पुत्र सूर्यभान यादव के रूप में हुई। वह दो दिन से गायब चल रहा था। 

विज्ञापन


बीते उस पर एक युवती को भगाकर ले जाने का आरोप था। युवक के पिता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कोतवाली क्षेत्र के मवैया हरदोपट्टी गांव निवासी होमगार्ड संजय यादव के पुत्र सूर्यभान यादव बीते दो दिन से गायब चल रहे थे। 

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

माैके पर माैजूद पुलिस और भीड़। - फोटो : संवाद
पिता का कहना था कि उनका बेटा पुलिस की कस्टडी में था। रविवार की सुबह उसका बेल्ट मफलर और आधार कार्ड चकवा महाबीर मंदिर स्थित तालाब पर दिखाई दिया। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजन भी सूचना मिलने पर  तालाब के पास जा पहुंचे और युवक के शव की तलाश शुरू कर दी गई। घंटों मशक्कत के बाद उस शव तालाब से बरामद हुआ। 

देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृत युवक किसी युवती को भगाकर ले जाने का आरोपी था। पिता ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। प्रभारी निरीक्षक अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें