फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 100 गरीब बेटियों के हाथ होंगे पीले

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुरज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सीजन की अंतिम लगन पर 12 दिसंबर को 100 गरीब बेटियों के हाथ पीले होंगे। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में जिला प्रशासन की देखरेख में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। अप्रैल 2019 से अब तक 288 गरीब बेटियों की शादी हो चुकी है। समाज कल्याण विभाग की ओर से 100 शादी का लक्ष्य तय किया गया है, हालांकि शादी की तिथि पर ब्लॉकों और नगरों से कितने जोड़े आएंगे यह समय पर तय किया जाएगा।
विज्ञापन

एक पिता के लिए बेटी की शादी काफी अहम जिम्मेदारी होती है। बेटी की शादी के लिए वह कड़ी मेहनत कर पैसे बचाता है। आर्थिक रूप से मजबूत पिता तो शादी कर लेते हैं, लेकिन गरीब पिता को बेटी के हाथ पीले कराने में काफी मुश्किलें उठानी पड़ती है। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लागू किया है। इसमें अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग के गरीब बेटियों की सामूहिक शादी हो रही है। सरकार की ओर से एक बेटी की शादी में 50 हजार खर्च होता है। कन्या के दांपत्य जीवन में खुशहाली लाने एवं गृहस्थी स्थापना के लिए 35 हजार उसके खाते में भेजा जाता है। कार्यक्रम आयोजन, भोजन और पंडाल के लिए पांच हजार जबकि बेटी के शृंगार और गहने आदि के लिए 10 हजार खर्च होता है। जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार यादव ने कहा कि सामूहिक विवाह में सांसद, तीनों विधायक संग जिले के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। 100 शादी कराने का लक्ष्य बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस सत्र में अब तक 288 गरीब बेटियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें