फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवाधिकार संरक्षण के अक्षरश:पालन की उठी आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर संगठनों ने मानवाधिकार संरक्षण के अक्षरश: पालन पर आवाज मुखर की। साथ ही साइकिल यात्रा, गोष्ठियां आयोजित करते हुए महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के बैनर तले वीएनजीआईसी परिसर में गोष्ठी हुई। जहां मानव तस्करी की रोकथाम, संरक्षण और पुनर्वासन पर चर्चा की गई। इसके पश्चात आजाद शक्ति लीडर की ओर से साइकिल यात्रा को सीओ ज्ञानपुर कालू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा हॉस्टल चौराहा होते हुए भुड़की, कंसापुर, बैराखास, अलुआ, मर्चवार तक भ्रमण कर पुलिस चौकी असनांव पर समाप्त की गई। इस मौके पर वीरेंद्र वनवासी, राजेंद्र वनवासी, मुरली वनवासी, सोमारु, सविता देवी, मंजू देवी, अनीता देवी, उमाशंकर आदि रहे। इसी तरह गंगामणि शकुंतला देवी जनसेवा ट्रस्ट पुरुषोत्तमपुर-औराई कार्यालय पर प्रमुख ट्रस्टी अनिल कुमार शुक्ला एडवोकेट की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मानवाधिकारों के हो रहे हनन पर चिंता व्यक्त करते हुए हनन पर रोक लगाने, प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से मानवाधिकार कानूनों की जानकारी होने पर भी जानबूझ कर कानून के साथ खिलवाड़ करने पर चिंता जताई गई। अन्य वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के मानवाधिकार संरक्षण के लिए बनाए गए कानूनों पर विस्तार से प्रकाश डाला। गोष्ठी में सरिता देवी, कृष्ण कुमार, सूर्यप्रकाश, अरुण कुमार जायसवाल आदि रहे। इसी तरह अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला महासचिव कृपाशंकर सेठ के आवास तुरंतपुर-चकमंधाता में बैठक कर मानवाधिकारों के प्रति लोगों को जागरुक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संविधान में मानवाधिकार के कानूनों को जन-जन तक पहुंचा कर न्याय दिलाना ही दिवस का मकसद है। बैठक में रविशंकर मिश्रा, अनूप सिंह सहि त बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थि त रहे। महाराजगंज कार्यालय पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक अध्यक्ष रविशंकर मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। जहां मानवता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अधिकारों पर प्रकाश डाला। बताया कि जिस तरह से परिवार चलता है उसी तरह से समाज को चलाना चाहिए। समाज में फैली बुराइयों को दूर कराना ही मानवाधिकार का मूल कर्तव्य होता है और कानूनों के दायरे में आने वालों को न्याय दिलाकर जघन्य अपराधों को रोका जा सकेगा। इस मौके पर छोटेलाल सेठ, मिश्रीलाल सेठ, दिलीप दुबे, रोहित कुमार, संजीवन गुप्ता, कृपाशंकर, मेवालाल यादव, श्रीनाथ सिंह, शिवनाथ पांडेय, राजन पांडेय, प्रेमशंकर दुबे, सुनील कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें