फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जौहर बलिदान दिवस पर तीन लोगों को हिंदू रत्न अवाॅर्ड

विज्ञापन
सिटी क्लब में आयोजित जौहर बलिदान दिवस पर उप​स्थित संत व महिलाएं, सोशल मीडिया
विज्ञापन
सिटी क्लब में बुधवार को 724वां जौहर बलिदान दिवस मनाया गया। इसी दिन 26 दिसंबर 1303 को मेवाड़ की तपस्वी रानी माता पद्मावती ने 16000 (सोलह हजार) रानियों के साथ अग्निकुंड में कूद कर जौहर बलिदान किया था। कार्यक्रम में इस दुखद घटना का स्मरण किया गया।
विज्ञापन

जौहर बलिदान दिवस पर अखिलेश अग्रहरि, प्रेम शंकर श्रीवास्तव, रामचंद्र शुक्ल को हिंदू रत्न अवाॅर्ड के रूप में मोती की माला पहनाकर माताईएगम बोर्ड के प्रमुख संत देवराम ने सम्मानित किया। सभी ने माता पद्मावती से आशीर्वाद प्राप्त कर धर्म के पथ पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रांत संघ चालक अंगराज सिंह, विभाग कार्यवाह सच्चिदानंद, विश्व हिन्दू परिषद के रामचंद्र शुक्ल, जिलाध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा, एकल अभियान संगठन के सुमन बिंद, पूनम कन्नौजिया, रामकुमार, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें