फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन की बंदी के बाद राजमार्ग पर लगा भीषण जाम

विज्ञापन
गोपीगंज में मिर्जापुररोड तिराहे पर लगा जाम। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर/लालानगर। कोरोना संक्रमण काल की सप्ताहांत की दो दिवसीय बंदी के बाद सोमवार को अचानक यातायात सड़क पर उतरा तो हाईवे जाम हो गया। जंगीगंज से लेकर लालानगर तक तकरीबन 10 किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। भीषण धूप और गर्मी के बीच घंटों जाम में फंसे वाहन चालक और यात्री बिलबिला गए।
विज्ञापन

दो दिन की बंदी के बाद सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर वाहनों का जमघट लग गया। लगभग 10 किलोमीटर तक लगे जाम में फंसे लोग पसीने-पसीने हो गए। खास बात यह कि इस दौरान पुलिस का कहीं अता-पता नहीं था। वाहनों का रेलालगने से सड़क पार करने में भी पांच से 10 मिनट का समय लग गया। दूरदराज क्षेत्रों से खरीदारी करने के लिए गोपीगंज आने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जाम के चलते पड़ाव-राजमार्ग से ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन मार्ग, केड़वरिया मार्ग और मिर्जापुर रोड तिराहा जाम में झाम में उलझा रहा। वैसे तो हाईवे पर जाम की स्थिति रुक-रुक कर पूरे दिन बनी रही, लेकिन सुबह 10 से 12 बजे के बीच दो घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। इस दौरान छोटे से लेकर बड़े सभी वाहन जाम में फंसकर जहां-तहां खड़े रहे। दोपहर बाद पुलिस के डंडे फटकारने के बाद वाहनों के पहिए खिसकने शुरू हुए, लेकिन जाम का असर राजमार्ग पर महाराजगंज तक बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें