फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पांच साल बाद जुलाई में हुई सबसे ज्यादा बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पांच साल बाद जुलाई में सबसे अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बीते साल की अपेक्षा इस बार जुलाई में करीब 51 फीसदी अधिक बारिश हुई है।
विज्ञापन

साल 2021 के जुलाई महीने में झमाझम बारिश हुई थी। उसके बाद के चार सालों में इतनी बरसात नहीं हुई। हालांकि, इस बार की बारिश से किसान खुश हैं।
धान की फसल भी समय से रोपी जा चुकी है। साल 2020 के जुलाई महीने में 385 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।
जून में तपिश ने किया था परेशान, अगस्त में भी अच्छी बारिश के आसार : इस साल जून में तपिश ने लोगों को खूब परेशान किया। एक जुलाई से ही मौसम का मिजाज बदला गया था।
विज्ञापन

हल्की बारिश का क्रम जो शुरू हुआ वह अंत तक बना रहा। 11 जुलाई से सावन शुरू होने के बाद से आए दिन झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगस्त में भी अच्छी बारिश के आसार हैं। वैसे तो मानसून सीजन सितंबर तक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें