फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गंगा में उठ रहीं ऊंची लहरें, नौकाओं का संचालन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। लगातार हो रही बारिश के बीच तेज पुरवा हवाओं के झोंकों से गंगा में ऊंची-ऊंची लहरें उठती रहीं। लहरों का वेग इतना अधिक रहा कि गंगा का नजारा समुद्र जैसा दिखाई देने लगा है। तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण नाविकों ने सुरक्षा के मद्देनजर गंगा में नावों का संचालन बंद कर दिया।
विज्ञापन

गंगा में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे नीचे खिसकने लगा है। जलस्तर कम होने के साथ ही घाटों पर कीचड़ और फिसलन होने लगी है। आने वाले दिनों में कीचड़ बढ़ने से घाटों पर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए घाटों पर चलना भी मुश्किल हो सकता है। जिले में पीपा पुल वाले गंगा घाटों पर सरकार की ओर से लोगों के आवागमन के लिए नि:शुल्क नाव संचालन की व्यवस्था की जाती है। खराब मौसम और गंगा में उठ रहीं तेज लहरों को देखते हुए फिलहाल नाविकों ने नौका संचालन रोक दिया है। नाविकों ने अपनी नौकाओं को घाटों पर लंगर कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के जेई सीतामढ़ी पीपा पुल की जिम्मेदारी संभालने वाले श्रवण कुमार ने बताया कि तेज हवाओं के कारण गंगा में काफी ऊंची लहरें उठ रही हैं। सुरक्षा के मद्देनजर एक दो दिन नौकाएं नहीं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें